भारत-बांग्लादेश विदेश कार्यालय परामर्श बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और बांग्लादेश शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन ने किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय पक्ष ने हाल ही में आयोजित जी20 वर्चुअल शिखर बैठक और वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर बैठक 2 में बांग्लादेश की उपस्थिति की सराहना की। दोनों ही पक्षों ने सीमा और सुरक्षा, वाणिज्य और कनेक्टिविटी, जल, बिजली और ऊर्जा सेक्टरों में सहयोग, दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और बांग्लादेश में विकास सहयोग जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भारत और बांग्लादेश ने उपक्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुउद्देशीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...