भारत ने 400 अरब डॉलर के माल निर्यात के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को एक वर्ष के भीतर हासिल कर लिया

भारत ने 400 अरब डॉलर के माल निर्यात के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को एक वर्ष के भीतर हासिल कर लिया

भारत ने 400 अरब डॉलर के माल निर्यात के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को एक वर्ष के भीतर हासिल कर लिया है। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह युवा उद्यमियों, निर्यातकों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम क्षेत्र के धैर्य, दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और क्षमता का प्रमाण है। इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने व्यापारिक निर्यात में 400 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह आत्मानिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पीयूष गोयल ने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास था। सरकार के भीतर और सरकार तथा निर्यातकों और माल की आवाजाही संभव बनाने वाले हितधारकों के बीच पूर्ण सामंजस्य कायम रहा। उन्होंने पर्याप्त वित्तपोषण के लिए बैंकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने दुनियाभर में भारतीय उच्चायोगों और दूतावासों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने यह लक्ष्य हासिल करने में भूमिका निभाई।

पीयूष गोयल ने कहा कि किसी अन्य प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी की तरह निर्यात को इतनी प्राथमिकता नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की तरह लिया और उद्योग तथा अन्य हितधारकों को प्रेरित किया।

Related posts

Leave a Comment