भारत ने संयुक्त राष्ट्र महिला इकाई को 5 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया

भारत ने लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला इकाई को 5 लाख अमरीकी डॉलर का योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महिला के मुख्य स्वैच्छिक बजट में भारत सरकार के योगदान का चेक सौंपा। रुचिरा कंबोज ने ट्वीट में बताया कि भारत का मॉडल उद्यमिता, शिक्षा और जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व पर जोर देने के साथ महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है। संयुक्त राष्ट्र महिला की अवर महासचिव और कार्यकारी निदेशक सिमा सामी बहौस ने चेक ग्रहण किया। रुचिरा कंबोज ने लैंगिक समानता, महिलाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक मुख्यधारा के लक्ष्यों के प्रति भारत सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related posts

Leave a Comment