भारत ने युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में फलस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा है कि करीब साढे छह टन औषधीय सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान मिस्र में अल-आरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, पानी स्वच्छ करने के टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं मिस्र और गाजा के बीच राफाह सीमा से फिलिस्तीन भेजी जाएंगी।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...