भारत ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते

भारत ने नई दिल्‍ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी पदक विजेता लवलीना बोरगोहाईं ने कल शाम 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह विश्व चैंपियनशिप में लवलीना का पहला स्वर्ण पदक है।

इससे पहले निकहत जरीन ने 50 किलोग्राम लाईट फ्लाई वेट श्रेणीं में वियतनाम की न्गुयेन थी टैम को हराकर प्रतियोगिता में भारत के लिए तीसरा पदक जीता था। निकहत, मेरी कॉम के बाद एक से अधिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर मुक्केबाज निकहत ज़रीन और लवलीना बोरगोहाईं को बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment