नेपाल में भूकंप प्रभावित परिवारों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री की दूसरी खेप भारत सरकार की ओर से मिशन के उप प्रमुख प्रसन्न श्रीवास्तव ने बांके के मुख्य जिला अधिकारी श्रवण कुमार पोखरेल को सौंपी। इस अवसर पर नेपालगंज के महापौर प्रशांत बिस्ता भी मौजूद थे। 9 टन राहत सामग्री की इस खेप को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान सी-130 के जरिए नेपालगंज पहुंचाया गया। इस खेप में आवश्यक चिकित्सा और स्वच्छता आपूर्ति, तंबू, स्लीपिंग बैग और कंबल शामिल हैं। इस महीने की 3 तारीख को जजरकोट में आए भूकंप को देखते हुए भारत सरकार नेपाल सरकार को ये सहायता दे रही है। भारत की 11 टन से अधिक राहत सामग्री 5 नवंबर को नेपाल सरकार को सौंप दी गई थी। भारत जाजरकोट भूकंप के बाद नेपाल सरकार को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...