भारत ने पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड को एक और वर्ष के लिए बढ़ाकर मालदीव की सहायता की

भारत ने पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड को एक और वर्ष के लिए बढ़ाकर मालदीव की सहायता की

भारत ने सद्भावना दिखाते हुए मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड को एक और वर्ष के लिए बढ़ाकर द्विपीय देश को महत्वपूर्ण बजटीय सहायता देने का निर्णय लिया है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।

pic.twitter.com/J0b70tIN3W

— India in Maldives (@HCIMaldives) May 13, 2024

भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड की मियाद एक और वर्ष के लिए बढ़ा दी है।

मालदीव के राष्ट्रपति और चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू के छह महीने पहले पदभार संभालने के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद भारत सरकार ने यह निर्णय लिया। 

Related posts

Leave a Comment