भारत ने नेपाल को हराकर कावा महिला वॉलीबॉल नेशन्‍स लीग जीती

भारत ने काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में मेजबान नेपाल को तीन-दो से हराकर कावा महिला वॉलीबॉल नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है।

मध्‍य एशियाई वॉलीबॉल संघ-कावा महिला वॉलीबॉल नेशंस लीग में भारत ने दूसरी बार खिताब जीता है। लीग चरण में एक बार नेपाल से हारने के बावजूद, भारत फाइनल में चैंपियन बनने में कामयाब रहा है। नेपाल ने रजत पदक हासिल किया और ईरान ने टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता।

Related posts

Leave a Comment