पहलगाम आंतकी हमले के परिदृश्य में एक अन्य कडा कदम उठाते हुए भारत ने चिनाब नदी के बगलिहार बांध से पाकिस्तान को पानी का प्रवाह को रोक दिया है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि सिंधु नदियों से पानी के प्रवाह को रोकने संबंधी निर्णय के बाद बगलिहार बांध से पाकिस्तान को जाने वाले पानी के प्रवाह को भारत ने रोक दिया है। भारत अब झेलम नदी के किशनगंगा बांध पर भी इसी प्रकार का कदम उठाने की योजना बना रहा है। उत्तर कश्मीर के किशनगंगा बांध और जम्मू संभाग के रामबन जिले में जल विद्युत बांध बगलिहार भारत को जल प्रवाह के समय को नियंत्रित करने की क्षमता प्रदान करते हैं। पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों और नागरिकों के मारे जाने के बाद भारत ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय लिया है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...