भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल जीता; चेन्नई में मलेशिया को 4-3 से हराया। चेन्नई में भारत द्वारा मलेशिया को (4-3) से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद प्रशंसक टीम इंडिया के लिए खुशी जाहिर करते दिखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन चैम्पियनशिप में शानदार जीत पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। अपने ट्वीट में कहा, “एशियन चैम्पियनशिप में शानदार जीत पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह भारत की चौथी जीत है और यह हमारे खिलाड़ियों के अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश में अत्यधिक गर्व की भावना जगाई है। हमारे खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
