भारत ने उत्तर कोरिया द्वारा जापान के समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की कडी निंदा की

भारत ने जापान के ऊपर से गुजरे उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की कड़ी निंदा की है। भारत ने इस कदम को समूचे क्षेत्र और उससे आगे भी शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य से संबंधित, सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों को पूरी तरह कार्यान्वित करने का आह्वान किया।

उत्तर कोरिया द्वारा मंगलवार को जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के बाद 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कल बैठक हुई थी। सुश्री काम्बोज ने कहा कि मौजूदा दौर में, शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी प्रयास जारी रखना महत्वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment