भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तौर पर कल चिकित्सा सहायता की सातवीं खेप भेजी। इसमें छह टन आवश्यक दवाएं शामिल हैं। ये सहायता सामग्री काबुल में विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंदिरा गांधी बाल चिकित्सालय को दी गई हैं।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा अफगानिस्तान के लोगों की तत्काल सहायता अपील पर भारत ने अब तक 20 टन चिकित्सा सहायता भेजी है। इनमें आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, टी.बी. रोधी दवाएं और कोविड रोधी पांच लाख टीके शामिल हैं।
अफगानिस्तान की खाद्य सुरक्षा के लिए भारत ने 35 हजार टन गेहूं उपलब्ध कराया है। अफगानिस्तान में हाल के विनाशकारी भूकंप के बाद भारत मदद पहुंचाने के लिए सबसे पहले सामने आया है। भारत ने लगभग 28 टन राहत सामग्री भेजी।