भारत दुनिया में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाला पांचवां देश बना

भारत दुनिया में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाला पांचवां देश बना

चीन, जापान, स्विटजरलैंड और रूस के बाद भारत दुनिया में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले पांचवें देश के रूप में सामने आया है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कल वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पिछले महीने की 25 तारीख को देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग छह सौ नौ अरब डॉलर था। उन्होंने कहा कि आयात के संदर्भ में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले 18 महीनों से अच्छी स्थिति में है।

Related posts

Leave a Comment