भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय तीन क्रिकेट मैचों की श्रृंखला टी-20 की शुरुआती मैच डरबन में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों कप्तान टॉस के लिए भी नहीं आ सके। तेज बारिश जारी रहने पर मैच रेफरी ने मैदानी अंपायरों की सलाह से मैच रद्द करने का फैसला किया।
दूसरा मैच कल जबकि तीसरा 14 दिसंबर को होगा।
सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान हैं।
