भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाई जा रही है। भारत के ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्‍यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। रामेश्वरम के छोटे से गांव से लेकर दिल्ली के राष्ट्रपति भवन तक, डॉ. कलाम के जीवन की कहानियों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति को ‘राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान’ की सराहना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके विनम्र स्वभाव और वैज्ञानिक प्रतिभा को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति डॉ. कलाम के अतुलनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment