बैडमिंटन में स्पेन में बी.डब्ल्यू.एफ विश्व चैंपियनशिप में भारत के एच.एस. प्रणय और पुरुष डबल्स की जोड़ी एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला शानदार जीत हासिल कर दूसरे दौर में पहुंच गये हैं।
विश्व के 32 नम्बर के खिलाड़ी प्रणय ने हांगकांग के अंगस जी का लोंग को हराया।
पुरुष डबल्स में अर्जुन और कपिला की जोड़ी ने डेनमार्क के डेनियल लंगार्ड और मथाइस थिरी की जोड़ी को पराजित किया।