भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता का कार्यकाल दिसम्बर में सम्पन्न हो रहा है। इस दौरान आतंकवाद की रोकथाम, विश्व के दक्षिणी देशों और समुद्री सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस वर्ष की अंतिम बैठक और परिषद में भारतीय कार्यकाल की समापन बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत ने आतंकवाद जैसे मानवता दस्यु के खिलाफ आवाज उठाने में कभी संकोच नहीं किया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उद्देश्य के बारे में रुचिरा कंबोज ने कहा कि दो वर्ष पहले जब भारत परिषद में शामिल हुआ था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नाते समस्त विश्व के लाभ के लिए अपने गौरव और अनुभव का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान भारत शांति, सुरक्षा और खुशहाली को समर्थन देता रहा है।
भारत की संयुक्त राष्ट्र की अस्थाई सदस्यता 31 दिसम्बर को संपन्न हो रही है।