जी-20 वित्तीय ट्रैक के अंतर्गत संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल की पहली बैठक आज वर्चुअल माध्यम से होगी। पिछले हफ्ते बेंगलुरु में वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों तथा रूपरेखा समूह की बैठक के बाद भारत की जी-20 की अध्यक्षता में वित्तीय ट्रैक की यह तीसरी बैठक होगी। संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल का गठन पिछले वर्ष रोम में जी-20 शिखर बैठक के दौरान किया गया था। कार्य बल का उद्देश्य महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया से संबंधित मुद्दों पर संवाद और वैश्विक सहयोग बढ़ाना है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...