भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच T20 अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच T20 अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच टी-ट्वेंटी अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज त्रिनिदाद और टोबेगो में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से शुरू होगा।

दूसरा मैच रविवार को गुआना में प्रोविडेंस स्‍टेडियम में होगा। इस श्रृंखला का तीसरा मैच भी इसी मैदान में आठ अगस्‍त को खेला जाएगा।

श्रृंखला के अंतिम दो मैच अमरीका में आयोजित होंगे। चौथा मैच 12 अगस्‍त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवार्ड रिजनल पार्क स्‍टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। पांचवां मैच 13 अगस्‍त को इसी स्टेडियम पर होगा।

इससे पहले भारत ने वेस्‍टइंडीज के साथ टैस्‍ट मैचों की श्रृंखला एक-शून्‍य से और एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला दो-एक से जीत ली है।

Related posts

Leave a Comment