भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा क्रिकेट मैच ड्रॉ, भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीती

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा क्रिकेट मैच ड्रॉ, भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीती

पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारिश से प्रभावित दूसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच ड्रॉ हो गया है। इसके साथ ही भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली है। वेस्टइंडीज को अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 76 रन से आगे खेलना था लेकिन बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम ने मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन और वेस्टइंडीज ने 255 रन बनाए थे।

Related posts

Leave a Comment