भारत और पाकिस्‍तान ने एक-दूसरे के साथ परमाणु संयंत्रों की सूची साझा की

भारत और पाकिस्‍तान ने आज एक-दूसरे के साथ परमाणु संयंत्रों की सूची साझा की। दोनों देशों ने यह सूची परमाणु संयंत्र आक्रमण निषेध समझौते के तहत एक दूसरे को दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सूचियों का आदान-प्रदान नई दिल्‍ली और इस्‍लामाबाद में एक साथ कूटनीतिक माध्‍यम से किया गया।

इस समझौते पर दोनों देशों ने 31 दिसम्‍बर 1988 को हस्‍ताक्षर किये थे। समझौते के अनुसार भारत और पाकिस्‍तान प्रति वर्ष एक जनवरी को परमाणु संयंत्रों की सूची एक-दूसरे को देते हैं। दोनों देशों के बीच यह इस तरह का लगातार 32वां आदान-प्रदान था।

Related posts

Leave a Comment