भारत और केन्या ने दोनों देशों के संयुक्त आयोग के तहत द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार की परस्पर इच्छा व्यक्त की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन दिवसीय केन्या यात्रा के दौरान वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात की। द्विपक्षीय बातचीत में परस्पर सौहार्द्रपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों की सराहना की गई। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग तथा प्रतिबद्धता और बढाने की इच्छा व्यक्त की। विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर की केन्या की तीन दिन की यात्रा कल संपन्न हो गई।
Related posts
सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों...
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और...