भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा और अंतिम T20 मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा और अंतिम T20 मुकाबला आज

भारत और आस्‍ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला आज नवी मुंबई के डी वाई पाटिल खेल अकादमी परिसर में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लक्ष्‍य इस निर्णायक और अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक विजय प्राप्‍त करके तीन मैचों की श्रृंखला पर कब्‍जा करना है।

तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 सीरीज में से केवल एक में ही जीत दर्ज की थी, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन आस्‍ट्रेलिया और इग्‍लैंड के विरूद्ध पिछले टेस्‍ट मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

Related posts

Leave a Comment