विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, अफगानिस्तान में शांति, लोकतंत्र और समृद्ध भविष्य के लिए वहां की सरकार और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में पूरा सहयोग करता है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत और अफगानिस्तान के द्विपक्षीय संबंध, अक्टूबर 2011 में हस्ताक्षरित रणनीतिक भागीदारी समझौते से निर्देशित हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने जिनेवा में हुए अफगानिस्तान सम्मेलन 2020 में अफगानिस्तान में विकास के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया था। पाकिस्तान में अफगान राजनयिक की पुत्री के अपहरण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि यह एक दुखद घटना है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...