भारतीय वायु सेना ने कल फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल और संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना के साथ मिलकर अरब सागर के ऊपर डेजर्ट नाइट अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि वायु सेना के बेड़े में एसयू-30 एम के आई, मिग-29, जगुआर, अवाक्स, सी-130-जे और आसमान में विमान में ईंधन भरने वाले विमान शामिल थे। फ्रांसीसी वायु सेना की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों और मल्टीरोल टैंकर परिवहन विमानों ने तथा संयुक्त अरब अमीरात के एफ-16 विमानों ने इस अभ्यास में भाग लिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस अभ्यास के दौरान तीनों वायु सेनाओं के बीच तालमेल और मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अभ्यास के दौरान वायु सेनाओं ने क्रिया-कलापों से संबंधित जानकारी, अपने अनुभव और बेहतरीन कार्य प्रणाली के संबंध में विचारों का आदान प्रदान किया। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ऐसे अभ्यास इस क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के बढ़ते कौशल को साथ-साथ राजनयिक और सैन्य मेल-जोल में बढ़ोतरी की ओर भी इशारा करते हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...