भारतीय वायुसेना 17 फरवरी को जैसलमेर के पोखरण में वायु शक्ति-2024 का महत्‍वपूर्ण अभ्‍यास संचालित करेगा

भारतीय वायुसेना 17 फरवरी को जैसलमेर के पोखरण में वायु शक्ति-2024 का महत्‍वपूर्ण अभ्‍यास संचालित करेगा। इस अभ्‍यास के दौरान वायुसेना अंतर संचालन और युद्धाभ्‍यास पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए, अपनी हवाई लड़ाई और परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी।

एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने नई दिल्‍ली में मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वायु शक्ति-2024 में सौ से अधिक विमानों और हैलीकॉप्‍टरों का प्रदर्शन होगा। उन्‍होंने कहा कि इस अभ्‍यास में तेजस, प्रचंड और ध्रुव जैसे भारत में निर्मित और तैयार किये गए अनेक विमान भाग लेंगे। ए.पी. सिंह ने कहा कि हवा-से-हवा में और जमीन-से-हवा में वार करने वाली मिसाइल प्रणाली का भी प्रदर्शन होगा। इनमें एम.आई.सी.ए., आर-73, समर और आकाश मिसाइलें अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगी।

भारतीय वायुसेना के अनुसार वायु शक्ति-2024 में राफेल, जैगुआर, मिराज-2000, सुखोई-30, एम.के.आई. जैसे लड़ाकू विमान, एम.आई-17, अपाचे सहित 41 हैलीकॉप्‍टर और सी-130 तथा सी-17 जैसे पांच मालवाहक विमान भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment