सरकार ने कहा है कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा-आईआरएमएस में अगले वर्ष से यूपीएससी भर्तियां करेगा। इसके लिए दो स्तरीय परीक्षा होगी। प्रारंभिक जांच परीक्षा के बाद मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। सफल उम्मीदवारों की आईआरएमएस-मेन परीक्षा के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा और प्रयासों की संख्या सिविल सेवा परीक्षाओं के समान होगी।
भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा-IRMS में अगले वर्ष से यूपीएससी भर्तियां करेगा