भारतीय मूल के विवेक लाल को जो बाइडेन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

भारतीय मूल के विवेक लाल को जो बाइडेन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

भारतीय मूल के नागरिक और जनरल एटामिक्स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी विवेक लाल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार विवेक लाल को उनके उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

विवेक लाल ने कान्सास के विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। वे उद्योग जगत के नेता और वैज्ञानिक समुदाय के अंतर्गत टाइटन जनरल एटॉमिक्स में मुख्य कार्यकारी के रूप में काम करते हैं। कंपनी परमाणु प्रौद्योगिकी के विशिष्ट क्षेत्रों की वैश्विक कंपनी है और गार्जियन ड्रोन जैसे अत्याधुनिक मानव रहित हवाई वाहन विकसित कर चुकी है।

विवेक लाल एक भारतीय राजनयिक के बेटे हैं। डॉ. लाल को वर्ष 2018 में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन में शामिल करते हुए परिवहन विभाग के प्रमुख अमेरिकी कैबिनेट सचिव के लिए महत्वपूर्ण सलाहकार भूमिका में नियुक्त किया गया था।

Related posts

Leave a Comment