वित्तीय कार्रवाई कार्यबल-FATF के अध्यक्ष का पदभार भारतीय मूल के टी राजा कुमार ने संभाल लिया है। FATF आतंकी गतिविधियों को पैसा उपलब्ध कराने की कार्रवाइयों की निगरानी करने वाली वैश्विक संस्था है। संस्था ने एक ट्वीट में कहा है कि राजाकुमार अंतरराष्ट्रीय धन शोधन निरोधक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने को प्राथमिकता देंगे और परिसंपत्तियों की उगाही को बेहतर बनाने जैसे अन्य उपायों पर भी ध्यान देंगे। सिंगापुर के गृह मंत्रालय और पुलिस बल में उन्हें 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वो डॉक्टर मार्कस प्लेयर के बाद यह पद ग्रहण कर रहे हैं और अगले दो वर्ष तक यह दायित्व निभाएंगे। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को वित्त पोषण और धन-शोधन पर निगरानी और रोकथाम की जिम्मेदारी एफ.ए.टी.एफ. निभाता है। इंटरपोल और संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने का भी टी राजाकुमार को गहन अनुभव है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...