भारतीय मूल के चार अमेरिकी सांसदों- राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल, एमी बेरा और रो खन्ना को प्रमुख अमेरिकी सदन समितियों के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह अमेरिका की राजनीति में समुदाय के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। बुधवार को कांग्रेस के कृष्णमूर्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा पर सदन की चयन समिति में रैंकिंग सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। भारतीय मूल के अमरीकी कांग्रेसी खन्ना को भी इस नई समिति का सदस्य बनाया गया है।
भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि प्रमिला जयपाल को आव्रजन अखंडता, सुरक्षा और प्रवर्तन पर सदन न्यायपालिका समिति की उपसमिति का रैंकिंग सदस्य नामित किया गया है। जिससे वह उपसमिति के लिए नेतृत्व की भूमिका निभाने वाली पहली अप्रवासी बन गई हैं। भारतीय-अमेरिका की कांग्रेसी अमी बेरा को 118वीं कांग्रेस के लिए प्रभावशाली यूएस हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस का सदस्य नियुक्त किया गया था।