दक्षिण कोरिया के जिंजू में चल रही एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय अभियान समाप्त हो गया है। पुरुषों के 73 किलोग्राम वर्ग में स्पर्धा कर रहे अजित नारायण और अचिंता श्यिूली पदक पाने में विफल रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक जीते। बिंदयारानी देवी और जेरेमी लालरिनुंगा ही चैम्पियनशिप में अपना पूरा दम खम दिखा सके। बिंदयारानी ने शनिवार को महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक के साथ भारत के लिए जीत की शुरुआत की। उन्होंने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में भी 111 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किलोग्राम स्नैच वर्ग में रजत पदक जीता। एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 13 मई तक चलेगी।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...