भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक उन्नत हल्का हेलिकॉप्टर (ALH) आज श्रीलंका वायुसेना के कटुनायके बेस पहुंच गया। इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल श्रीलंका वायुसेना के पायलटों को नौसेना के पोत पर डैक-लैंडिंग में प्रशिक्षित करने में किया जाएगा। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीलंका वायुसेना के पायलटों को ए एल एच हेलिकॉप्टर के बारे में जानकारी देना और उन्हें सह-चालक के रूप में अनुभव प्रदान करना है। पायलटों को श्रीलंका नौसेना के पोत के डैक पर हेलिकॉप्टर उतारने का गहन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे पहले मार्च 2022 में भी ए एल एच हेलिकॉप्टर श्रीलंका भेजे गए थे और इन पर श्रीलंका वायुसेना के पायलटों को प्रशिक्षण दिया गया था। यह कार्यक्रम भारत की पडोसी प्रथम नीति के तहत उसकी पडोसी देशों की क्षमता बढाने की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढेगा तथा संयुक्त समुद्री अभियान चलाने में भी मदद मिलेगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...