भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी जगह पक्‍की की

भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी जगह पक्‍की की

भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कोटा हासिल कर लिया है। उन्‍होंने अजरबैजान में ISSF विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्‍य पदक जीता। भारत की ही तिलोत्तमा सेन चौथे स्थान पर रहीं।

ISSF विश्व चैम्पियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए एक क्वालीफाइंग इवेंट है। 12 व्यक्तिगत निशानेबाजी स्पर्धाओं में से प्रत्येक में शीर्ष चार निशानेबाजों के साथ कुल 48 ओलंपिक कोटा प्रस्तावित हैं। यह निशानेबाजी में भारत का चौथा ओलंपिक कोटा है।

Related posts

Leave a Comment