Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक जहाज (ICGS) ‘अदम्य’ को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर कमीशन किया गया

भारतीय तटरक्षक जहाज (आईसीजीएस) ‘अदम्य’ को 19 सितंबर, 2025 को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर कमीशन किया गया। यह अदम्य श्रेणी के आठ तीव्र गश्ती पोत (एफपीवी) श्रृंखला के पहले जहाज के रूप में शामिल किया गया है। इस 51 मीटर लंबे अत्याधुनिक पोत को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। अदम्य जहाज 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक उपयुक्त उदाहरण है, जिससे देश के समुद्री सुरक्षा सामर्थ्य में और मजबूती आएगी।

आईसीजीएस अदम्य का औपचारिक कमीशन रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (एएफ एवं नीति) सत्यजीत मोहंती ने किया। इस अवसर पर मुख्यालय ईस्टर्न सीबोर्ड के चीफ ऑफ स्टाफ इंस्पेक्टर जनरल योगिंदर ढाका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।

यह पोत ओडिशा के पारादीप में तैनात रहेगा। इसका परिचालन व प्रशासनिक नियंत्रण कमांडर, भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पूर्वोत्तर) के अधीन आईसीजी जिला मुख्यालय संख्या-7 (ओडिशा) द्वारा किया जाएगा। ‘अदम्य’ शब्द का अर्थ ‘अविजेय’ होता है, यह भारतीय तटरक्षक बल की उस अटूट इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा हेतु सुरक्षित, संरक्षित एवं स्वच्छ समुद्र सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। आईसीजीएस अदम्य पर पांच अधिकारी और 34 कर्मी नियुक्त रहेंगे। यह पोत न केवल समुद्री क्षेत्रों की सतत निगरानी करेगा, बल्कि तटरक्षक बल के चार्टर में निर्दिष्ट अन्य जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेगा, जिससे भारत के समुद्री हितों की सशक्त एवं प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

इस पोत का भार विस्थापन लगभग 320 टन है और यह दो 3000 किलोवाट के डीजल इंजनों से संचालित होता है, जिसके चलते यह 28 नॉट की अधिकतम गति और सामान्य रफ्तार पर 1500 नॉट की स्थिरता प्राप्त करता है। आईसीजीएस अदम्य पहला ऐसा जहाज है, जिसे स्वदेशी रूप से विकसित दो नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर और गियरबॉक्स से सुसज्जित किया गया है। यह तकनीक इस पोत के लिए समुद्र में उत्कृष्ट गतिशीलता, अधिक परिचालन लचीलापन और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इसके हथियारों में एक 30 मिलीमीटर सीआरएन-91 गन और दो 12.7 मिलीमीटर स्थिर, रिमोट-नियंत्रित मशीन गन शामिल हैं, जिन्हें आधुनिक नियंत्रण प्रणालियों के साथ संचालित किया जाता है। इस पोत में एकीकृत ब्रिज प्रणाली, अनिवार्य प्लेटफार्म प्रबंधन सुविधा, स्वचालित ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली और उन्नत परिचालन दक्षता एवं स्वचालन की सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.