भारतीय इक्विटी बाजारों में, विदेशी निवेश में 9 महीने से चला आ रहा बिकवाली का क्रम जुलाई में टूटा

भारतीय इक्विटी बाजारों में, विदेशी निवेश में 9 महीने से चला आ रहा बिकवाली का क्रम जुलाई में टूटा

भारतीय इक्विटी बाजारों में, विदेशी निवेश में नौ महीने से चला आ रहा बिकवाली का क्रम जुलाई में टूट गया। विदेशी निवेशकों ने इस महीने लगभग पांच हजार करोड़ रूपये का निवेश भारतीय बाजारों ने किया।

डिपोजिटरी के आंकडों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों एफपीआई ने जुलाई में भारतीय इक्विटी बाजारों में चार हजार नौ सौ नवासी करोड रूपये डाले। हालांकि एफपीआई में इसी महीने में डैट बाजार से दो हजार 56 करोड रूपये निकाल लिए।

पिछले वर्ष अक्‍टूबर से लगातार विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे थे। इससे पहले जून में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से 50 हजार 147 करोड रूपये निकाल लिए थे।

Related posts

Leave a Comment