भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुए हंगामे की निंदा की। बीरभूम हिंसा पर राज्य की विधानसभा में इस धक्का-मुक्की के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह लोकतंत्र को बर्बाद करने का एक प्रयास है। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए तृणमूल कांग्रेस को जनादेश दिया है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ऐसा करने में विफल रही है। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बर्खास्तगी पर पार्टी की सांसद लॉकेट चैटर्जी ने आरोप लगाया कि विधानसभा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के निर्देश पर विधायकों के विरूद्ध कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस धक्का-मुक्की में पांच विधायक जख्मी हुए हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...