भाजपा ने दिल्ली सरकार की अनियमितताओं के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर, आम आदमी पार्टी की आलोचना की

भाजपा ने दिल्ली सरकार की अनियमितताओं के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर, आम आदमी पार्टी की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लागू करने में अनियमितताओं को लेकर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना की है। यह वीडियो इस मामले के एक आरोपी के पिता का बताया जा रहा है जिसमें वह शराब पर कमीशन की बात करते नजर आ रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वीडियो से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के करीबी सहयोगी कमीशन के लिए किस तरह से काम कर रहे थे।

स्टिंग सरकार का हुआ स्टिंग ऑपरेशन!

AAP के शराब घोटाले का सच आया सामने।

देखिए, CBI के आरोपी नंबर-13 सनी मरवाह के पिता ने खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा… pic.twitter.com/ZgDDjaytaN

— BJP (@BJP4India) September 5, 2022

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि स्टिंग वीडियो से साफ पता चलता है कि शहर में शराब की बिक्री बढ़ी, लेकिन राजस्व में भारी कमी आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नीति का मकसद शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाना है। श्री गुप्ता ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हटाने की मांग की।

Related posts

Leave a Comment