भाजपा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लंदन में अपने भाषण से भारत का अपमान करने का आरोप लगाया

भाजपा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लंदन में अपने भाषण से भारत का अपमान करने का आरोप लगाया

भाजपा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लंदन में अपने भाषण से भारत के लोकतंत्र, राजनीति, संसद, न्यायिक प्रणाली और रणनीतिक सुरक्षा का अपमान करने का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जब देश में जनता राहुल गांधी की बात नहीं सुनती है तो वह विदेश चले जाते हैं और कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र ख़तरे में है। उन्होंने लोकतंत्र को बहाल करने के लिए अमेरिका और यूरोप को भारत में हस्तक्षेप करने वाली राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को ग़ैर ज़िम्मेदाराना करार दिया। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे उनकी टिप्पणियों का समर्थन करते हैं।

Related posts

Leave a Comment