भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। जगत प्रकाश नड्डा ने आज इम्‍फाल पहुंचकर होटल क्‍लासिक ग्रंडे में घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय शिक्षा राज्‍य मंत्री आर. के. रंजन, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष और पार्टी के अन्‍य महत्‍वपूर्ण सदस्‍य उपस्थित थे।

भाजपा घोषणापत्र 2022 में पार्टी ने मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और स्‍थानीय लोगों के अधिकारों को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। राज्‍य के लोगों को प्रधानमंत्री उज्‍जवला लाभार्थियों को साल में दो निशुल्‍क एलपीजी सिलेण्‍डर देने का भी घोषणापत्र में प्रावधान है। इसके अलावा घोषणापत्र में मणिपुर स्‍किल यूनिवर्सिटी और ऑल इण्डिया इंस्‍टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसस स्‍थापित किए जाने का भी वादा किया गया है।

इस घोषणापत्र में विवादित सशस्‍त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम 1958 के बारे में कुछ नही कहा गया है जबकि मणिपुर के लोग इस अधिनियम को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment