भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, हमने अपने 11 मुख्य लक्ष्यों का जिक्र किया है। हमने महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। सभी चीजों का अध्ययन करने के बाद जो कार्य किए जा सकते हैं हमने उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। पुरानी पेंशन योजना विचाराधीन है। हमने इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन हम इसे बंद नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से वे (कांग्रेस) इसे करने की कोशिश कर रहे हैं, उसी तरह की घोषणाएं 10 महीने पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा की गई थीं। लेकिन कोई काम नहीं हुआ है।

Related posts

Leave a Comment