भविष्‍य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए पांच नए स्‍थानों की सैद्धांतिक स्‍वीकृति

भविष्‍य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए पांच नए स्‍थानों की सैद्धांतिक स्‍वीकृति

परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार ने भविष्‍य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए पांच नए स्‍थानों की सैद्धांतिक स्‍वीकृति दे दी है।

लोकसभा में लिखित उत्‍तर में डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 700 मेगावॉट क्षमता के 10 प्रेशराइज्‍ड हैवी वाटर रियेक्‍टर के निर्माण की प्रशासनिक और वित्‍तीय स्‍वीकृति दे दी है। ये रिएक्‍टर फ्लीट मोड में स्‍थापित किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि निर्माणाधीन और संस्‍तुत परियोजनाओं के पूरा होने पर परमाणु ऊर्जा क्षमता 2031 तक 22 हजार 480 मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना है।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में छह हजार 780 मेगावाट की कुल क्षमता के 22 रिएक्टर प्रचालन में हैं और 700 मेगा वाट क्षमता के एक रिएक्टर को पिछले साल जनवरी में ग्रिड से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा, 10 रिएक्टर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, जिसके पूरा होने पर कुल क्षमता 8 हजार मेगावाट हो जाएगी।

डॉक्टर सिंह ने कहा कि रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और कनाडा से परमाणु ईंधन प्राप्त करने के प्रयास किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment