ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस का स्थान लेने के लिए सबसे आगे हैं। दोनों उम्मीदवार सत्ताधारी दल का नेता बनने के लिए प्रचार में लगे हैं।
लिज ट्रस ने छह सप्ताह के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था। नया प्रधानमंत्री बनने के लिए कंजरवेटिव पार्टी के सौ सांसदों का समर्थन सोमवार तक प्राप्त करना आवश्यक है।
