ब्रिटेन ने घोषणा की कोविड टीके लगवा चुके भारतीय यात्रियों को सोमवार से ब्रिटेन आने पर 10 दिन का अनिवार्य क्‍वारंटीन नहीं रहना पडेगा

ब्रिटेन ने घोषणा की कोविड टीके लगवा चुके भारतीय यात्रियों को सोमवार से ब्रिटेन आने पर 10 दिन का अनिवार्य क्‍वारंटीन नहीं रहना पडेगा

कोविशील्ड या ब्रिटेन में अनुमोदित टीके लगवा चुके भारतीय नागरिकों को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन की यात्रा पर क्वारनटीन रहने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। इससे पहले भारतीय यात्रियों पर क्वारनटीन की शर्त लगाने के ब्रिटेन के फैसले के कुछ सप्ताह बाद भारत ने भी जवाबी कदम उठाया और 4 अक्टूबर से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश यात्रियों पर अनिवार्य रूप से 10-दिन क्वारनटीन रहने की शर्त लगा दी थी।

Related posts

Leave a Comment