ब्रिटेन के NSA टिम बैरो ने भारत के NSA अजीत डोभाल के साथ मुलाक़ात की

ब्रिटेन के NSA टिम बैरो ने भारत के NSA अजीत डोभाल के साथ मुलाक़ात की

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरो ने आज नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद दोनों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इसमें दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की। सुरक्षा संबंधों को और सुदृढ करने को प्राथमिकता देने पर भी सहमति व्यक्त की गई। दोनों पक्ष हिंसक उग्रवाद और कट्टरवाद से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों सुरक्षा सलाहकारों ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसक उग्रवाद और कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं हो सकती है।

भारतीय पक्ष ने ब्रिटेन में चरमपंथी लोगों की भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी देने का मुद्दा उठाया। भारत ने ब्रिटेन से इन चरमपंथियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। दोनों देश महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में लाभदायक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए।

Related posts

Leave a Comment