ब्रिक्‍स के विदेश मंत्रियों ने आतंकवाद और कट्टरवाद से निपटने में दोहरे मानदंड को अस्‍वीकार कर स्पष्ट रवैये पर बल दिया

ब्रिक्‍स के विदेश मंत्रियों ने आतंकवाद और कट्टरवाद से निपटने में दोहरे मानदंड को अस्‍वीकार कर स्पष्ट रवैये पर बल दिया

विदेश मंत्री सुब्रह्मणयम जयशंकर ने कल ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस बैठक की अध्‍यक्षता दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्‍ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री डॉ. नलेडी पेन्‍डोर ने की। बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री कारर्लोस अल्‍बर्टो फ्रैंको फ्रैंका, रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोफ और चीन के विदेश मंत्री वांग यी शामिल हुए। अगले वर्ष ब्रिक्‍स सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता दक्षिण अफ्रीका करेगा।

ब्रिक्‍स के विदेश मंत्रियों ने समूह की गतिविधियों के साथ-साथ संयुक्‍त राष्‍ट्र के एजेंडा में शामिल राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और वित्‍तीय और सतत विकास जैसे प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए। इन नेताओं ने आतंकवाद और कट्टरवाद से निपटने में दोहरे मानदंड को अस्‍वीकार किया और स्पष्ट रवैये पर बल दिया।

Related posts

Leave a Comment