ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौरो विएरा की यात्रा से भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर और मौरो विएरा कल भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास है, इसलिए दोनों मंत्री भारत की जी-20 अध्यक्षता से प्राप्त प्रमुख नतीजों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। भारत और ब्राजील के बीच साझा मूल्यों पर आधारित बहुआयामी संबंध हैं। विदेश मंत्री विएरा की यात्रा 2006 में स्थापित सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर उपलब्ध कराएगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...