बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,081 नये मामले सामने आए, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 137.46 करोड़ के पार पहुंचा

बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,081 नये मामले सामने आए,  कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 137.46 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 76,54,466 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 137.46 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,37,46,13,252 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,44,53,135 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

पिछले 24 घंटों में 7,469 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,78,940 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.38 प्रतिशत है। बीते लगातार 52 दिनों से 15 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,081 नये मामले सामने आये। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 83,913 है। यह आंकड़ा पिछले 570 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.24 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,11,977 जांच की गईं। भारत ने अब तक 66.41 करोड़ से अधिक (66,41,09,365) नमूनों की कोविड जांच की है। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.61 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे पर कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत है। वह भी पिछले 76 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 111 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment