बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट के उपचुनाव के प्रचार के दौरान अपने नेता दिलीप घोष पर कथित हमले को लेकर आज चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव और मुख्तार अब्बास नकवी सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में इस मुद्दे पर आयोग से मुलाकात की। भूपेंद्र यादव ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले में राज्य सरकार से वह रिपोर्ट मांगी है जिसमें उसने कहा है कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई दिखावा मात्र है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि गिरफ्तारी ही साबित करती है कि हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को उपचुनावों के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त करने चाहिए।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...