बीजेपी ने आज राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

बीजेपी ने आज राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में कहा कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों पर गैर भाजपा राज्यों में ऐसी घटनाओं पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर मानवाधिकारों के उल्लंघन पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री जी ने कहा और मैं कोट करता हूं – मानव अधिकार का बहुत ज्‍यादा हनन, तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है। राजनीतिक चश्‍मे से देखा जाता है। राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है। इस तरह का सेलेक्टिव व्‍यवहार लोकतंत्र के लिये भी उतना ही नुकसानदायक होता है।

Related posts

Leave a Comment