भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उद्घाटन वक्तव्य से शुरू होगी और इसका समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन से होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रीय कार्य समिति के सभी वरिष्ठ पार्टी नेता बैठक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और अन्य वर्तमान विषयों पर विचार-विमर्श करेगी।
सभी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्यों को यहां नहीं बुलाया गया है। जिस संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं वहां से कार्य समिति के सदस्य प्रदेश कार्यालय में बैठकर के वर्चुअली टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से चर्चा में भाग लेंगे। इस बैठक में प्रस्ताव योग पर चर्चा होगी और उसी के साथ-साथ आगामी विधानसभा के पांच राज्यों के जो चुनाव होने वाले उस पर विशेष चर्चा होगी और उस पर मंथन होगा।
कोविड महामारी के बाद भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली ऑफलाइन बैठक होगी।